खबर को सुनें
हरिद्वार। मंगलवार की सुबह मंशादेवी मंदिर पैदल मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास एक तेंदुए के आ जाने से वहां हड़कंप मच गया। मार्ग पर दुकानें लगाने वाले दुकानदार भी तेंदुए को देखकर अपनी दुकानें छोड़कर भाग खड़े हुए। हालांकि कुछ देर बाद तेंदुआ जंगल में चला गया। तेंदुआ शायद किसी आसान शिकार की तलाश में नीचे चला आया था। सुबह मंशा देवी मार्ग पर तेंदुए के आने के बाद तेंदुए ने दोपहर में मुख्य बाजार के समीप अपनी दस्तक से हडकंप मचा दिया। तेंदुए को देखकर लोगों में हडकंप मच गया। जिसकी सूचना लोगों ने राजाजी रिजर्व पार्क के अधिकारियों को दी। हालांकि तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बीते रोज शाम को भी बिल्केश्वर कालोनी में एक तेंदुआ दिखाई दिया था। कुछ दिन पूर्व वन विभाग कार्यालय के आसपास भी रात्रि में तेंदुए को चहलकदमी करते देखा गया था। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने बेहोश कर तेंदुए को पकड़ लिया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!