खबर को सुनें

सहायक अभियंता ने दिया आश्वासन, तीन दिन में सड़क को दुरस्त कर वाण गांव पहुंचेगी बस

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के थराली-देवाल-वाण मोटर मार्ग पर झाजली में बने वैली ब्रिज के पास चट्टान पर आवागमन के समय बस टक्करा रही है जिसको लेकर गुरूवार को ग्रामीणों ने ललोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को एक ज्ञापन सौंप कर चट्टान को तोडने की मांग की। जिस पर सहायक अभियंता जगदीश कुमार टम्टा ने थराली-देवाल-वाण मोटर मार्ग झाजली में चट्टान को काट कर तीन दिन में नंदा देवी एक्सप्रेस को वाण गांव पहुंचाने का आश्वासन वाण गांव से पहुंचे प्रतिनिधि मंडल को दिया है। थराली-देवाल-वाण सड़क के किलोमीटर 39 में झाजली में बने वैली ब्रिज के पास चट्टान पर बस टकरा रही। जिस कारण जुलाई माह से वाण गांव मे बस नहीं जा पा रही है। वाण गांव का एक प्रतिनिधि मंडल थराली सहायता अभियंता लोनिवि थराली से मिला और समस्या को बताया। ग्रामीणों का कहना है पिछले छह माह से बस वाण गांव नहीं आ रही है। लोगों को टैक्सी में आवाजाही कर रहे जो महंगा पड़ रहा है।

सहायक अभियंता ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुना और कहा कि साइड पर रौक ब्रेकर भेज कर चट्टान को तीन दिन में कटवा कर बस के लिए रोड खोल दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह गढ़वाली, कृष्णा बिष्ट, वख्तावर सिंह, भरत सिंह, गोपाल सिंह, रघुवीर सिंह, रणजीत सिंह, खिलाफ सिंह दानू आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!