खबर को सुनें

हरिद्वार। देर रात शादी में डीजे पर डांस करने के दौरान युवक के पेट में संदिग्ध हालत में गोली लग गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। मामला थाना कलियर क्षेत्र के इमलीखेड़ा गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली के माहीग्रान बंधा रोड निवासी शाहरुख गुरुवार को अपने साथियों के साथ कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। बताया जा रहा है कि देर रात डीजे पर डांस करने के दौरान संदिग्ध हालत में उसके पेट में गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को गोली लगने से हड़कंप मच गया। युवक को भगवानपुर क्षेत्र स्थित आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां युवक का इलाज चल रहा है।

अस्पताल में घायल युवक के आने के बाद भगवानपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची भगवानपुर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली। थाना भगवानपुर के उप निरीक्षक विपिन कुमार ने मौके पर पहुंचकर चिकित्सक से युवक के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि कलियर थाना पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!