खबर को सुनें

गौचर (चमोली)। पालिका क्षेत्र के भटनगर साकेत नगर निवासी दर्शन सिंह बिष्ट के छोटे पुत्र योगी ने लोड़िया गाड पुल से छलांग लगा कर आत्म हत्या कर ली है। मामला एक मोबाइल चोरी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार जनपद चमोली के थराली से एक मोबाइल चोरी हो गया था ।जिसकी थाने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है पुलिस ने पूछताछ के लिए दर्शन सिंह के लड़के योगी को चौकी में बुलाया था । उसके साथ उसकी बड़ी बहन भी थी लेकिन उसने चौकी में ही सबको चकमा देकर भाग कर लोड़िया गाड पुल पर पहुंचते उसने नीचे छलांग लगा दी। बिना देर किए एस डी आर एफ, ने पुलिस व स्थानीय जनता के सहयोग से बमुश्किल उसे खाई से निकालकर गौचर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के उसे हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि श्रीनगर पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया है। इससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *