गोपेश्वर (चमोली)। सिखों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब के पैदल मार्ग की बर्फ हटाने का कार्य तेजी से जारी है। अभी तक दो किलोमीटर पर कार्य पूरा हो गया है। अटलाकोटी ग्लेशियर प्वाइंट पर पांच सौ मीटर के ग्लेशियर हटाये जा चुके हैं। लगभग 150 मीटर बर्फ काटने का कार्य बाकी रह गया है। सेना के इंजीनियरिंग कोर के जवान बर्फ हटाने और मार्ग सुचारू करने के कार्य में लगे हैं।
जानकारी देते हुते हेमकुंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष और अल्प संख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सरदार नरेंद्र जीत सिंह बिन्द्रा और गोविंदघाट गुरुद्वारा के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया भारतीय सेना इंजीनियरिंग कोर के जवान हेमकुंड मार्ग को सुचारू करने में जुटे हैं ।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

