खबर को सुनें

इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जिले के तहसील कण्डीसौड में शुक्रवार को सड़क किनारे खड़े दो लोगों को एक वाहन ने टक्कर मार दी जिससे आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बगिंयाल-ज्वारना मोटर मार्ग के सिवाली पातल के पास सडक किनारे खडे मां और उसके बेटे को एक पिकप वाहन ने टक्कर मारी जिन्हें निजी वाहन से मसीहा अस्पताल चम्बा ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान बच्चे की मृत्यु हो गई जबकि बच्चे की मां इस घटना में घायल हो गई। घटना में संगीता देवी पत्नी प्यार सिंह उम्र-35 वर्ष , निवासी ग्राम- सिवाली पातल कण्डीसौड घायल हो गई जबकि उनका आठ वर्षीय पुत्र आरव की मौत हो गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *