खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाॅक के सीमांत घाटी नीती के भापकुड के पास बुलोरो वाहन के दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई है। कागा कोसा के प्रधान पुष्कर सिंह और भल्ला गांव की प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि वाहन नदी में गिरा है। घटना गुरुवार अपराह्न दो बजे के लगभग हुयी। तहसील प्रशासन और आइटीबीपी के जवानों की ओसे खोजबीन जारी है। गाड़ी का चालक स्थानीय नागरिक बताया जा रहा है। अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वाहन से छिटक कर नदी में न गिर गया हो।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!