खबर को सुनें

चमोली। प्रथम विक्टोरिया क्रॉस स्व.दरवान सिंह नेगी की स्मृति में उनके पैतृक गांव कफारतीर में आयोजित तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव का शुक्रवार को आर्मी बैंड की मधुर धुन एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीएस बर्तवाल ने शौर्य महोत्सव का शानदार आयोजन पर सभी को बधाई देते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत द्वारा क्षेत्र की महिला मंगल दलों को दरी व शाल वितरण के साथ सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी ने कहा कि आने वाले समय में मेले को और भी भव्य ढंग से आयोजन किया जाएगा। मेले के दौरान विभागीय स्टॉलों के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ वितरण किया गया। इस दौरान बडी संख्या मेलार्थी मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!