खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की ओर से पार्टी प्रत्याशी के विरोध में काम करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

जिलाध्यक्ष नेगी ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को भेजे पत्र में पार्टी समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष रमा राणा के खिलाफ काम करने वाले कांग्रेस समर्थित सदस्यों के विरूध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। जिलाध्यक्ष ने पूर्व पीसीसी मेंबर व हाटकल्याणी की जिपंस उर्मिला बिष्ट, देवाल के वरिष्ठ नेता महावीर बिष्ट, कोठली वार्ड की जिपंस साक्षी नेगी, विनायक वार्ड के सदस्य प्रदीप बुटोला, सवाड वार्ड के जिपंस बलवीर लाल तथा नारायणबगड के बबलू नेगी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के समर्थन में आने पर इस तरह की कार्रवाई की सिफारिश को लेकर सियासत में हलचल पैदा हो गई है। अब यह मामला किस तरह तूल पकड़ता है। इस पर सबकी नजरें टिक गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!