खबर को सुनें

रूद्रपुर। एक दुकान पर चिप्स व बिस्कुट लेने गए छात्र पर दुकानदार द्वारा फायर झोंकने का मामला सामने आया है। छात्र ने दुकानदार पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने छात्र की तहरीर पर दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी से बरामद पिस्तौल को भी जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही कर रही है। मामला रूद्रपुर का है।

जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी को रात्रि करीब 12 बजे छात्र अलीम निवासी संबलखेड़ा मुज्फ्फरनगर यूपी, हाल निवासी भुरारानी रोड़ पीजी कालेज रूद्रपुर अपने दोस्तांे के साथ पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उन्हें भूख लगी तो वह अपने दोस्त शिवम सिंह व गुलशेद अली के साथ कुछ खाने के लिए बाहर निकला। तभी मोड़ पर एक व्यक्ति सतपाल सिंह का किराना स्टोर खुला हुआ था। छात्र का कहना है कि दुकान में तेज आवाज में गाने बज रहे थे। आरोप है कि जब उसने दुकान पहुंचकर दुकानदार से बिस्कुट और चिप्स का पैकेट मांगा तो दुकानदार ने कांउंटर से पिस्तौल निकालकर उस पर फायर कर दिया।

जैसे ही दुकानदार से फायर झोंका वह नीचे बैठ गया। जिसके बाद वह मौके से अपनी जान बचाकर भागा। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार को पकड़ लिया और उसके खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

 
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!