खबर को सुनें

हरिद्वार। पुलिस से अपने आप को चारों ओर से घिरा देखकर कार लूट के आरोपी कार को बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक जनपद के भगवानपुर स्थित टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने एक कार चालक के साथ मारपीट के बाद कार लूट ली और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हडकंप मच गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बदमाशों की धरपकड़ के लिए कोशिश शुरू की। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में एक ट्रक को सड़क के बीचों बीच बहादराबाद में बदमाशों का रास्ता रोकने के लिए खड़ा कर दिया। सामने बहादराबाद पुलिस और पीछा कर रही भगवानपुर पुलिस से अपने आप को घिरा देखकर बदमाश कार को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।
एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक रूड़की कंट्रोल रूम को देर रात भगवानपुर स्थित टोल प्लाजा के पास तीन-चार बदमाशों द्वारा चालक के साथ मारपीट कर कार संख्या यूके 14 क्यू 1564 को लूट कर फरार हो जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई और बदमाशों की तलाश में जुट गई। रात्रि ड्यूटी पर तैनात एसआई कर्मवीर सिंह व एसआई दीपक चौधरी ने कार का पीछा किया। पुलिस को मनोकामना मंदिर से कलियर मार्ग की ओर बैरियर तोड़कर बदमाशों के भागने की सूचना मिली। पुलिस भी बताए मार्ग पर बदमाशों की पीछे दौड़ी। कार लूट की सूचना तत्काल बहादराबाद पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस ने संधार कंपनी तिराहे पर एक ट्रक को सड़क के बीचों बीच खड़ा कर दिया, जिससे कोई भी वाहन वहां से पास ना हो सके। अपने आप को चारों ओर से घिरा देखकर बदमाश कार को पथरी रो पुल के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!