खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। जोशीमठ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार को जोशीमठ के नगर पालिका सभागार में एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें नगर की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई और समस्याओं के समधान के लिए सोमवार को जोशीमठ में जुलूस प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में हुई चर्चा के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्र के आंदोलनकारी और कांग्रेस के नेता कमल रतूड़ी ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में जोशीमठ नगर क्षेत्र की भू धंसाव के चलते लोगों के घर मकानों में आ रही दरारें,  पालिका वार्डों की समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पालिका  की समस्यायाओं के समाधान के साथ ही पैनखंडा संघर्ष समिति के गठन पर भी चर्चा की गई। बैठक में जोशीमठ के व्यापक सर्वेक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन शीघ्र किये जाने और समस्याओं के समाधान को लेकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में कमल रतूड़ी, नगर पालिका के सभासद  प्रदीप भट्ट, ललितादेवी, गांधीनगर वार्ड की सभासद दिक्का देवी , व्यापार संघ के अध्यक्ष नैनसिंह भंडारी, सुखदेव बिष्ट बुद्धिलाल, अतुल सती, जय प्रकाश भट्ट, सतीश डिमरी, पूर्व सभासद लक्ष्मी लाल,  मुकेश कुमार, सतेंद्र कुमार, दिनेश पोखरियाल, रंजना देवी आदि ने अपने विचार रखे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!