खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के राजकीय इंटर कालेज उडामांडा में मुख्य भवन नहीं होने से पुराने जीर्ण-शीर्ण भवन में चल रही है भवन के अभाव में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। मुख्य भवन की मांग को लेकर शनिवार को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट को  सौंपा ज्ञापन।

क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष रावत, अभिभावक संघ के अध्यक्ष भागवत सिंह रावत, हरीश रावत, रमेश चैधरी, रामेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि उडामाडा इंटर कालेज  1975 में जूनियर हाईस्कूल के रुप में अस्तित्व में आया तथा क्षेत्रीय जनता ने विद्यालय का भवन बनाया। वर्ष 1985 में  विद्यालय का उच्चीकरण हाईस्कूल के रुप में हुआ और 2005 में विद्यालय का इंटरमीडिएट कालेज के रुप में उच्चीकरण हुआ लेकिन 18 वर्ष बाद भी इन्टर कालेज का मुख्य भवन नहीं बना और उसी पुराने भवन में छात्र-छात्राओं की कक्षाये चल रही है। जो अब जीर्ण-शीर्ण हो चुका है जो कभी भी धराशाही होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। 

ज्नप्रतिनिधियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों के साथ ही प्रशासन और शासन को पत्र भेजा जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकाला गया। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर अभिलम्ब छात्र छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुये राजकीय इंटर कालेज उडामांडा के लिये शासन स्तर से मुख्य भवन की स्वीकृति दिलवायी जाय जिससे यहां अध्ययनरत छात्र छात्राओं की पढ़ाई विधिवत रुप से हो सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि इस वर्ष राजकीय इंटर कालेज उडामांडा के लिये मुख्य भवन की स्वीकृति शासन से  दिलवा दी जायेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!