खबर को सुनें

टिहरी। बीते 27 नवंबर को एक मासूम को निवाला बनाने वाले गुलदार को वन विभाग के शूटर गंभीर सिंह भंडारी और जॉय हुकिल ने तड़के 3 बजे के करीब गांव के जंगल में शूट कर आदमखोर से ग्रामीणों को निजात दिलाई। ग्रामीणों ने शिकारी टीम का स्वागत किया। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के मयकोट गांव में गुलदार को ढ़ेर किया गया।

डीएफओ वीके सिंह ने बताया कि विभाग ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर शूटर तैनात किए थे। गुरुवार तड़के टीम ने गुलदार को ढ़ेर कर दिया। बताते चलें कि 27 नवंबर की सायं को खेलने के बाद मासूम अरनव चंद (12) पुत्र रणवीर चंद निवासी मयकोट पट्टी आरगढ़ भिलंगना वापस लौट रहा था, तभी गुलदार ने उस पर जानलेवा हमला कर निवाला बना दिया था।

 
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!