खबर को सुनें

तीन दिनों से गांव में नहीं है बिजली

ग्रामीणों ने की गुलदार को मारने की मांग

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद के अखोड़ी गांव में गुलदार ने एक सात वर्षीय बच्चे को हमला कर मार डाला है। इस घटना से ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन और वन विभाग को दी, जिसके बाद टीम मौके पर पंहुच गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शूटर बुलाकर गुलदार को मारने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा अपने पड़ोस में जा रहा था कि घात लगाये गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे के परिजनों की ओर से काफी खोजवीन की गई, जिसके बाद बच्चे का शव झाड़ियों में मिला। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले तीन दिनों से गांव में विद्युत व्यवस्था भी नही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि बच्चे का पोस्टमार्टम शूटर के पहुंचने के बाद ही कराया जायेगा।

डीएफओ वीके सिंह ने कहा की उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है जल्दी ही ग्रामीणों को गुलदार के डर से निजात दिलाई जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *