खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो बहुत जल्द ही चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के उर्गम घाटी के भूस्खलन प्रभावित बडगिण्डा तोक के ग्रामीणों को जल्द ही नया ठोर मिल जायेगा। शासन ने यहां निवास करने वाले 41 परिवारों के पुनर्वास के लिए 1.84 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी एक प्रेस बयान में बताया गया है कि राज्य स्तरीय पुनर्वास समिति की संस्तुति के बाद तहसील जोशीमठ के अन्तर्गत ग्राम उर्गम के तल्ला बडगिण्डा तोक के 41 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए पुनर्वास नीति-2021 के अनुसार प्रति परिवार भवन निर्माण चार लाख, गौशाला निर्माण 15 हजार, विस्थापन भत्ता 10 हजार तथा काश्तकारों को स्वयं का व्यवसाय के लिए 25 हजार सहित समेकित रूप से कुल 41 परिवारों को 1.84 करोड़ की धनराशि शासन से अवमुक्त की गई है। स्वीकृत धनराशि का उपयोग उसी मद, प्रयोजन में किया जाएगा, जिस मद के लिए धनराशि स्वीकृत की जा रही है। प्राकृतिक आपदा से संकटग्रस्त ग्रामों के अन्यत्र विस्थापनध्पुनर्वास के संबंध में जारी नीतिध्दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

किसी परिवार के मुखिया के पुत्र-पुत्रियों को अलग-अलग परिवार तभी माना जाएगा, जब मुखिया के पुत्र-पुत्रियों के नाम परिवार रजिस्टर में नाम अंकित होने के साथ ही उनके पृथक-पृथक राशन कार्ड हो, तो सभी परिवारों को पृथक-पृथक मानते हुए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।  अवमुक्त धनराशि की स्वीकृति इस प्रतिबंध के साथ प्रदान की गई है कि आपदा प्रभावित परिवारों द्वारा विस्थापित स्थल पर निर्मित किए जाने वाले भवन भूकंपरोधी बनाए जाने होंगे तथा इस के लिए जनपद स्तर पर आपदा विभाग की ओर से प्रशिक्षित ट्रेनर राजमिस्त्री का सहयोग लिया जाएगा एवं आवासीय भवनों का सत्यापन ब्लॉक स्तर पर तैनात अवर अभियंता की ओर से किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *