खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत चन्द्रशिला काण्डई में जनता दरवार का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों की ओर से कई समस्याऐं रखी गई। जिनका जनता दरवार में पहुंचे अधिकारियों ने समाधान किया।

पोखरी के चन्द्रशिला काण्डई में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत  कर्णप्रयाग डिवीजन जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने  ग्रामीणों की समस्याये सुनी और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, खाद्यान, मनरेगा, स्वास्थ्य, कृषि, भूस्खलन, आधार कार्ड, विकलांग पेंशन से संबंधित समस्याऐं रखी।

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बिजली के  झूल तार जिससे करंट लगने का खतरा बना हुआ। घटधार तोक में निगोमती नदी के कटान के कारण भारी भूस्खलन हो रहा है। काण्डई चन्द्रशिला ग्राम पंचायत को पेयजल आपूर्ति करने वाली तोणजी काण्डई पेयजल लाईन का पेयजल,  राशनकार्ड,  कृषि यंत्र सहित विभिन्न समस्याएं प्रमुखता से रखी। अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निवारण का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नवीन राणा, हर्षवर्धन राणा, बलवीर सिंह राणा, कुंवर सिंह भण्डारी, संजय किमोठी, विजय प्रसाद किमोठी, रमेश किमोठी, विष्णु प्रसाद किमोठी, राजेश्वरी देवी, विमला देवी, अंजना देवी, मातबर भण्डारी, गुलाब सिंह भण्डारी, बलवंत सिंह राणा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!