खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के भविष्य बदरी गांव से पांच नवम्बर को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत के संदेश लेकर साइकिल से रवाना हुए सौरभ ने अपनी यात्रा का पहला चरण पूर्ण कर लिया है। सौरभ 33 दिनों में 33 सौ किमी की यात्रा पूर्ण कर गंगा सागर पहुंचा। जहां उसने पूजा-अर्चना कर रैंणी तपोवन आपदा में मारे गये लोगों और भारत के सीडीएस विपिन रावत सहित अन्य अधिकारियों की मृत अत्मा की शांति की प्रार्थना की। वहीं शुक्रवार को उन्होंने अपनी यात्रा के दूसरे चरण शुरु किया। इस दौरान वे कन्याकुमारी से दिल्ली तक की यात्रा कर लोगों को अपनी मुहीम से जोड़ने का कार्य करेगा।

बता दें, कि बीती पांच नवम्बर को सौरभ भविष्य बदरी गांव से गंगासागर तक की साइकिल यात्रा पर निकला था। जिसके बाद 33 दिनों में उत्तर प्रदेश के 27 और उत्तराखंड के पांच जिलों के साथ अन्य राज्यों से होते हुए 33 सौ किमी की साइकिल यात्रा पूरी कर वह वीरवार की सांय गंगासागर पहुंचा। गंगा सागर पहुंचने के बाद सौरभ ने बताया कि यात्रा के दौरान लोगों ने जहां उनकी मुहीम की सराहना की वहीं पर्यावरण सरंक्षण और स्वच्छ भारत अभियान में अपनी भागीदारी देने का संकल्प भी लिया है। उन्होंने बताया की शुक्रवार को वे यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत कन्याकुमारी से करेंगे। जो दिल्ली में संपन्न होगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!