खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। अग्नि शमन के जवानों ने मंगलवार को तत्परा दिखाते हुए घिंघराण रोड़ स्थित नये बस अड्डे के पास के जंगल में लगी आग को बुझा दिया। जिस स्थान पर आग लगी थी उसके उपरी क्षेत्र में जंगलात की काॅलोनी और स्थानीय लोगों के आवास है। ऐसे में एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई।

मंगलवार को कुछ महिलाओं ने फायर स्टेशन गोपेश्वर पर आकर बताया कि नया बस स्टैंड गोपेश्वर के पास जंगल में आग लग गयी है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट गोपेश्वर ने अग्नि घटनास्थल पर जाकर हाई प्रेशर की मदद से कुछ ही समय में आग को पूर्ण रुप से बुझा दिया। आग से वनो को होने वाले नुकसान को समय रहते बचा लिया गया। साथ ही आसपास निवास कर रहे लोगों के घरों तक पहुंचने से पहले ही काबू पाया गया। नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!