खबर को सुनें

नंदानगर (चमोली)। चमोली जिले के विकास खंड नंदानगर के ग्राम प्राणमती के खेतों के समीप के जंगल में पेड़ की टहनी पर रस्सी से फांसी पर झुलते हुए गुरूवार को एक युवक और एक महिला का शव मिला है।  घटना की जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन की टीम नायब तहसीलदार राकेश देवली के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। और दोनों शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों चार जुलाई से घर से लापता चल रहे थे।

नायब तहसीलदार राकेश देवली ने जानकारी देते हुए बताया घटना की जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन की टीम उनके नेतृत्व में तहसील प्रशासन और राजस्व पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक चार जुलाई से घर से लापता थे। बताया कि गांव की महिलाएं जंगल में सूखी लकड़ियां लेने के लिए गई थी। उन्होंने दोनों को फांसी पर लटका देखा। महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जिस पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी। नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया मिले शव में  मृतका का नाम ममता, उम्र 26 साल और मृतक लड़का कुंवर राम 27 साल का है। तहसील ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!