खबर को सुनें

थराली (चमोली)। पिंडर घाटी की थराली विधान सभा क्षेत्र को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण से जोड़ने वाले मोटर मार्ग दिवालीखाल-किमोली-नारायणबगड का निर्माण कार्य जल्द से शुरू हो जायेगा। थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि इसके साथ ही पिंडर घाटी के अन्य सड़क से वंचित गांवों को भी सड़क से जोड़ने की कार्रवाई गतिमान है। सरकार ने उन सभी मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए प्रमुख सचिव लोनिवि को पत्र भेजा है।  

थराली के विधायक ने शुक्रवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि  पिंडर घाटी के नंदकेसरी-पूर्णा-धरा, कुलसारी-नैल-ढालू के साथ ही थराली विधानसभा को गैरसैंण से जोड़ें जाने के लिए दिवालीखाल-किमोली-नारायणबगड़ बहुप्रतीक्षित मोटर सड़कों के निर्माण के अलावा खंपाधार से अंबेडकर ग्राम चिडिंगा मल्ला सड़क का डामरीकरण एवं मीगगधेरा मोटर सड़क के किलोमीटर एक मे मिसिंग पुल निर्माण के लिए धनराशि जारी करने के लिए प्रमुख सचिव लोनिवि को पत्र भेजा है। इन सड़कों एवं पुल के निर्माण के लिए यथाशीघ्र निर्माण के लिए धनराशि जारी करने के लिए विधायक भूपाल राम टम्टा, धरा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता लाखन रावत आदि ने राजधानी में लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज से भेंट की जिस पर मंत्री ने जल्दी ही धनराशि जारी करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने सचिव से भी इस मामले में भेंट की।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *