खबर को सुनें

थराली (चमोली)। चमोली जिले के विकासखंड देवाल के ब्लाक प्रमुख और वरिष्ठ सहायक के बीच कथित मारपीट गाली-गलौज अभद्रता के मामले को लेकर विकासखंड देवाल के क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ब्लाक प्रमुख थराली, ब्लाक प्रमुख जोशीमठ, ब्लाक प्रमुख पोखरी, प्रधान संगठन देवाल ने प्रमुख के समर्थन में जिला अधिकारी को पत्र भेजकर कहा कि वरिष्ठ सहायक हर विनय गुसाईं की ओर से जनप्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी कर सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोलना दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए। इस वरिष्ठ  सहायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।  ज्ञापन में हरीश परमार प्रमुख जोशीमठ, कविता देवी प्रमुख थराली, प्रीति भंडारी प्रमुख पोखरी, रामेश्वरी देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य वाण, रेखा घेसवाल क्षेत्र पंचायत सदस्य घेस, दीक्षा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य लोसरी, पान सिंह गडिया क्षेत्र पंचायत सदस्य ओडर, जसवंत सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य नलधूरा, पान सिंह तुलेरा क्षेत्र पंचायत सदस्य उलूंगरा, चंद्रा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य सुया, रमेश राम क्षेत्र पंचायत सदस्य देवसारी, पूजा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य रेन, राजेंद्र सिंह बिष्ट अध्यक्ष प्रधान संघ देवाल, नंदा वल्लभ प्रधान अठठु,कंचना देवी प्रधान सवाड़, आनंद सिंह प्रधान मुंन्दोली, सरिता देवी प्रधान मेल मिडा, अरविंद भंडारी प्रधान लोसरी, भवानी दत्त प्रधान नलधुरा, मनोज कुमार प्रधान पूर्णा, कलावती देवी प्रधान घेस, यशोदा देवी प्रधान देवसारी आदि के हस्ताक्षर हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *