खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ-मलारी सड़क का चैड़ीकरण कार्य कर रहे कम्पनी पर स्थानीय ग्रामीणों ने मनमाने तरीके से मलबा निस्तारण का आरोप लगाया है। ग्रामीणों को कहना है कि यहां कंपनी की ओर से हिल कटिंग कर मलबा धौली गंगा में उडेला जा रहा है। जिससे एक ओर जहां केंद्र सरकार की नमामि गंगे योजना को पलीता लगाया जा रहा है। वहीं क्षेत्र में मौजूद पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले में नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग उठाई है।

बता दें भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र में सुगम यातातया के लिये सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से जोशीमठ-मलारी हाईवे का इन दिनों चैड़ीकरण कार्य करवाया जा रहा है। बीआरओ की ओर से यहां हिल कटिंग के लिये निजी क्षेत्र की कंपनी ओसिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन कंपनी की ओर से यहां जहां विस्फोट कर चट्टानों को काटा जा रहा है। वहीं पहाड़ी निकल रहे मलबे को निर्धारित डम्पिंग जोन में डालने के बजाय सीधे धौली गंगा नदी में उडेला जा रहा है। इससे नदी साइड मौजूद देवदार, भोजपत्र और थुनेर जैसी संरक्षित प्रजाति के पौधों को खासा नुकसान हो रहा है। स्थानीय निवासी धन सिंह घरिया और प्रेम सिंह फोनिया का कहना है कि मामले में निर्माणदायी कंपनी के अधिकारियों से कई बार वार्ता करने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। जिससे उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस प्रकार के निर्माण से पर्यावरण के साथ ही धौली नदी को भी नुकसान हो रहा है।

जोशीमठ-मलारी हाईवे पर हिल कटिंग कार्य के लिये नियमानुसार कार्य करने की अनुमति दी गई है। यदि निमायों के विरुद्ध निर्माणदायी संस्था की ओर से मलबे का निस्तारण किया जा रहा है। तो इसे दिखवाया जाएगा और विभागीय नियमानुसार मामले में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अमित कंवर, निदेशक, नंदा देवी बायोस्फियर, चमोली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!