खबर को सुनें
  • एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क अन्य भागों से कटा
  • बदरीनाथ हाइवे दो स्थानों पर पहाड़ी से मलवा और बोल्डर आने से बाधित

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के सीमावर्ती नीती घाटी को जोड़ने पुल टूट गया है। मलारी से आगे जुम्मा के पास सोमवार की देर सांय को ग्लेशियर टूटने के कारण जुम्मा नदी में भारी मलवा और बोल्डर बहने लगे थे जो जुम्मा नदी पर बने पुल पर फंस गये थे। और इस मलबे के दबाव ने सोमवार की मध्यरात्रि को पुल को पूरी तरह से वास आउट कर दिया। जिससे क्षेत्र के 15 गांवों का संपर्क कट गया है। इधर बदरीनाथ हाइवे भी गुलाबकोटी और कंचनगंगा के पास मलवा आने से बाधित हो गया है।

WhatsApp Video 2023-07-11 at 06.23.18

सीमांत गांव कागा गरपका के प्रधान पुष्कर सिंह राणा ने बताया कि सोमवार की देर सांय को सीमांत गांव मलारी के जुम्मा नदी के उपरी इलाकों में ग्लेशियर टूट गया था जिससे नदी में भारी बाढ की स्थिति बन गई थी। नदी में भारी मलवा ओर बोल्डर आने के कारण यह मलवा जुम्मा नदी पर बना बीआरओ के पुल में फंस गया और देर रात्रि को उसने पुल को पूरी तरह से वास आउट कर दिया है। इस बा की पुष्टि जिला सूचना कार्यालय ने भी की है। ग्लेशियर टूटने के कारण धौलीगंगा का जल स्तर भी बढ़ गया था जिसे देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया था। हालांकि इस ग्लेशियर के कारण आयी बाढ़ से किसी प्रकार की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

जिला सूचना कार्यालय को  राजस्व उपनिरीक्षक मलारी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जुम्मा नदी पर बना बीआरओ के पुल के वास आउट होने से सीमावर्ती गांव कागा लगा द्रोणागिरी, द्रोणागिरी, गरपक, लमतोली, जेलम, कोषा, मलारी, कैलाशपुर, महरगांव, गुरगुती, फरकिया, बांपा, गमशाली, नीती आदि का संपर्क कट गया है।

वहीं वर्चुअल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाइवे पागलनाला, गुलाब कोटी, कंचन गंगा में बाधित चल रहा है। हालांकि पागलनाला में यातायात सुचारू कर दिया गया है लेकिन गुलाब कोटी और कंचन गंगा में हाइवे बाधित चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों का आवगमन रोक दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!