गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के मेड-ठेली में ठेली क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । ग्रामीणों युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने और अवसर देने के उद्देश्य से आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को थराली विधायक भोपालराम टमटा, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्तवाल ने किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में मेड ,ठेली,पलेठी, सेम डुंगरा, सरतोली, भतिंगयला, धरकोट, भोरा भौंती, मैठाणा, चटोली, ब्यापार संघ हल्दापानी , कोठियाल सैण, लासी की टीम भाग ले रहीं हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मजोठी एकादश ओर सरतोली एकादश के बीच खेला गया,
दूसरा मैच मैड ए ओर ठेली ए के बीच खेला गया। आयोजन समिति के पदाधिकारी सुरेन्द्र रावत ने बताया कि युवा प्रतिभाओ को क्रिकेट में अवसर देने के लिये हमेशा इस तरह के आयोजन किये जाते है। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 31हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उप विजेता टीम को 15 हजार नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए थराली के विधायक थराली ने ग्राम ठेली मिलन केंद्र में एक हॉल निर्माण के लिए घोषणा की। साथ ही फील्ड निर्माण की बात कही।
इस मौके पर महिला मंगलदल अध्यक्ष जमुना देवी, उतरा देवी, नव युवक संघ अध्यक्ष धीरज सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल रावत, मुकेश रावत, कुलदीप सिंह, अंकित रावत, प्रमोद रावत,ईशु, विवेक रावत,सोहन सिंह, संदीप, संजय, लक्ष्मण, कल्याण, धनवीर सिंह मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

