पोखरी (चमोली)। पोखरी तहसील क्षेत्र में कडाके की ठंड के चलते तहसील प्रशासन ने जरूरमंदों को कंबल बांटे। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए तहसील प्रशासन ने गरीब, असहाय एवं निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए। उपजिलाधिकारी अबरार अहमद के नेतृत्व में पोखरी तहसील में 16 तथा जिलासू तहसील में 12 जरूरतमंदों को कंबल दिए गए। इससे गरीबों को ठंड निजात मिलेगी। इस दौरानं डुंगर निवासी अरुण कुमार, रसोड़ा की सुरमा देवी, गुनियाला के टुपुरु लाल, विशाल की भागुली देवी, जौरासी की स्वारी देवी, गुनियाला के दिनेश लाल समेत अन्य लोगों को कंबल वितरित किए गए। एसडीएम अबरार अहमद ने बताया कि शीतकाल के दौरान यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आगे भी जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सिताबू लाल तथा आरके आशुतोष रावत मौजूद रहे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

