चमोली। जनता की शिकायतों/समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण के लिए आगामी 06 दिसंबर,2022 (मंगलवार) को ब्लाक सभागार नारायणबगड में प्रातः 11ः00 से अपराह्न 2ः00 बजे तक जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की पूरी जानकारी के साथ तहसील दिवस में अनिवार्य रूप से स्वयं प्रतिभाग करने के निर्देश दिए है, ताकि जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

