खबर को सुनें

देहरादून। शुक्रवार को नगर नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा देर रात SDRF को सूचित कराया गया था कि जाखन चौकी क्षेत्र में एक लड़का नाम अभिषेक (उम्र 16 वर्ष) पुत्र अशोक महतो पता मानव कल्याण केन्द्र 35A कैनाल रोड़ किशनपुर देहरादून लापता है । जो दिन में अपने साथियों के साथ जाखन क्षेत्र में नदी में नहाने गया था। आशंका है कि वह डूब गया है। सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सर्च एंड रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। पानी का दबाव व अंधेरा बढ़ने के कारण सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। आज दिनांक 16 जुलाई की प्रातः SDRF की डीप डाईविंग टीम डाकपत्थर से पुनः सर्चिंग हेतु घटनास्थल पहुंची। गहन सर्चिंग के दौरान SDRF के डीप डाइवर आरक्षी लक्ष्मण सिंह द्वारा गहराई में जाकर उक्त लड़के के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

SDRF टीम में निम्न शामिल रहे-
1) HC सुरेश तोमर
2) आरक्षी विक्रम सिंह
3) आरक्षी बलवीर सिंह
4)आरक्षी संदीप
5)आरक्षी लक्ष्मण सिंह
6) चालक सुनील तोमर

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!