खबर को सुनें

गोपेश्वर। राजकीय जूनियर हाई स्कूल  अपनी 13 सूत्रीय संवैधानिक मांगों के समाधान को लेकर 29 मई को  प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय देहरादून में धरना-प्रदर्शन करेंगे। 

 शिक्षक संघ  के जिला मंत्री विक्रम सिंह गुसाईं ने कहा कि  आंदोलन के तीन चरण पूर्ण हो चुके हैं। अब आंदोलन के चौथे चरण के तहत 29 मई  को निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन में उत्तराखंड जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के सभी प्रांतीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, विकासखंड पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने  आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पहुंचने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार और विभाग द्वारा शिक्षकों की मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षक अपने अधिकारों और मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *