खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी हाईस्कूल विनायक धार में वार्षिक परीक्षाफल पुरस्कार वितरण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शनिवार को संपन्न हो गया है।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत और अभिभावक संघ अध्यक्ष बीरेंद्र पाल भंडारी विद्यालय के प्रबन्धक अजय जोशी ने दीप प्रज्वलित और छात्राओं के सरस्वती वंदना साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्रबन्धक अजय जोशी ने विद्यालय में साल भर की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले 40 छात्र-छात्राओं का मुख्य अतिथि ने मेडल प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत ने कहा जिन छात्रों-छात्राओं को उत्कृष्ट स्थान पाने पर पुरस्कार मिला है। इससे अन्य विद्यार्थी को भी यह एक प्रेरणा मिलती है। इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। अभिभावक संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र पाल भंडारी ने कहा विद्यालय ने कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में जो स्थान बनाया है वह सराहनीय है। इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं को बौद्धिक शरीक और मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम में अभिभावक संघ अध्यक्ष बीरेंद्र पाल भंडारी, प्रबंधक अजय जोशी, प्रधानाचार्य जयकृत सिंह, पंकज पुरोहित, शिव प्रसाद, विनय पुरोहित, मेघा, रचना, साक्षी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *