खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। लोकसभा चुनाव के लिये 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये स्वीप कार्यक्रम के तहत अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके तहत मंगलवार को चमोली में स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रवासी और अनुपस्थित मतदाताओं के परिवार के सदस्यों के घर-घर जाकर बीएलओ ने मतदाताओं से मतदान की अपील की।

प्रवासी मतदाता संवाद अभियान के दौरान स्वीप कार्मिकों ने थराली विधानसभा के सूया, चलियापानी, देवाल, सैंज खतौली, कौब, बमियाला, जुनेर, थराली, गबनी, रैई, पाली मल्ली, बद्रीनाथ विधानसभा के जोशीमठ, हेलंग, कौड़िया, कुंड, पोखनी, ब्राह्मणथाला और कर्णप्रयाग विधानसभा के घंडियाल, केदारुखाल, बनगांव, सिरन, कर्णप्रयाग, गौचर, बौंला, धनपुर, थिरपाक, चूला, दुवा तथा नागकोट गांवों के प्रवासी व अनुपस्थित मतदाताओं से बातचीत कर मतदान के लिये प्रेरित किया गया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद सती, प्रबोध डिमरी सहित अन्य कार्मिक मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!