खबर को सुनें
  • साढ़े तीन घंटे तक चला आपरेशन

गोेपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में शनिवार को एक महिला के कूल्हे का सफल सर्जरी किया गया। जिला चिकित्सालय में यह सर्जरी पहली बार ,हुआ है। यह आपरेशन लगभग साढ़े तीन घंटे तक चला।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अलिंद पोखरियाल ने बताया कि चमोली जिले के कौठियालसैण तिलफरा निवासी 80 वर्षीय छूमा देवी पत्नी स्व. श्यामदास एक माह पूर्व गिरने से उनका कूल्हा टूट गया था। कूल्हा बदलने के लिए सर्जरी जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में आयुष्मान योजना के तहत की गई है। आर्थोपैडिक सर्जन डा. पन्नालाल और निश्चेतक डा. गौरब रुंगटा और उनकी टीम ने सफलतम कूल्हे की सर्जरी कर दी गई है। जिला चिकित्सालय में कूल्हे की सर्जरी पहली बार की गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!