पोखरी (चमोली)। विकासखंड स्तरीय कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जीजीआईसी पोखरी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कलात्मक विधाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उप शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि, इस प्रकार के आयोजनों से न केवल छात्रों को अपनी छूपी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, बल्कि वे अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं से भी जुड़ाव महसूस करते हैं। ब्लॉक समन्वयक लता कोहली और सह समन्वयक निशा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। प्रतियोगिता में शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, वाद्य यंत्र वादन, पारंपरिक लोक गायन, लोक नृत्य, कहानी वाचन, नाटक, मूर्ति कला तथा चित्रकला जैसी विधाओं में विकासखंड के 10 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शास्त्रीय गायन में. जीआईसी थालाबैड की मानसी प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संगीत वादन (एकल) में राइका. रडुवा-चांदनीखाल, संगीत वादन (समूह) में हाईस्कूल वीणा, अवनदवाद में जीआईसी थालाबैड, लोक नृत्य व लोक गायन में जीआईसी आली, कहानी वाचन में जीआईसी रडुवा-चांदनीखाल ने प्रथम स्थान बनाया। चित्रकला में जीआईसी देवीखेत की नेहा ने प्रथम प्रथम स्थान पाया। मूर्ति कला में जीआईसी रडुवा तथा जीजीआईसी पोखरी ने संयुक्त रूप से प्रथम हासिल किया। निर्णायकों में कुसुमलता गडिया, रेखा पटवाल राणा, शांति स्वरूप, अनुराधा राणा, रुचि बेस्ट, प्रीति, मस्तान कोठियाल, नागेंद्र बिष्ट, मनोज बर्त्वाल, मनीषा नेगी और राकेश लाल शामिल रहे। संचालन रेखा पटवाल राणा व उर्मिला नेगी ने किया। इस दौरान कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, संयोजक/प्रधानाचार्य विजयलक्ष्मी रावत, गंभीर असवाल, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सिंह जग्गी, महामंत्री संदीप नेगी तथा जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह राणा मौजूद रहे।

