खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के राजकीय नर्सिंग कॉलेज के वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरूवार को आयोजित विभिन्न खेलों में छात्रों ने अपना दमखम दिखाया।

खेल मैदान गोपेश्वर में आयोजित प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में यलो टाइगर गु्रप की रिया नकोटी प्रथम, पर्पल पैंथर की संजना द्वितीय रही। इसकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ब्लू वाॅरियर वर्ग के आशु प्रथम,  ग्रीन सोल्जर के नवीन द्वितीय, बालिका वर्ग की चक्का फेंक में यलो टाइगर की सिमरन प्रथम, पर्पल पैंथर की सोनम द्वितीय, बालक वर्ग में ब्लू वाॅरियर के कार्तिक प्रथम व तजामुल द्वितीय रहे। बालिका वर्ग की भाला फेंक में ग्रीन सोल्जर की रूचि प्रथम, यलो टाइगर की प्रियंका नेगी द्वितीय, बालक वर्ग में ग्रीन सोल्जर के प्रभात प्रथम, ब्लू वाॅरियर के कार्तिक द्वितीय रहे। बालक वर्ग की लंबी कूद में ग्रीन सोल्जर के नवीन प्रथम और यलो टाइगर के प्रवेश द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर नर्सिंग कालेज की प्राचार्य डा. ममता कपरवाण, मयंक, सूर्या आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!