खबर को सुनें

गोपेश्वर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मन्दिर माणा घिंघराण में छात्र छात्राओं के द्वारा स्थानीय संस्कृति की पोशाक की प्रतियोगिता व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मंगल सिंह रावत ने छात्र छात्राओं को उत्तराखंड राज्य बनने से पूर्व हुए आंदोलनों की जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं को सपनों का उत्तराखंड बनाने हेतु प्रेरित किया इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने उत्तराखंड के सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित गीतों की प्रस्तुति भी दी और उत्तराखण्ड के वीर पुरूषों व महिलाओं के बारे में जानकारी देते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मंगल सिंह आचार्य जय वीर सिंह रविंद्र कुमार आचार्या सुनीता शकुंतला व रीना उपस्थित रहीं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *