गोपेश्वर (चमोली)। सेल्फी लेते समय फिसलने से होटल मैनेजमेंट के छात्र की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय गोपेश्वर से सटे रौली ग्वाड में होटल मैनेजमेंट का कोर्स रहे छात्र खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि रूद्रप्रयाग जनपद के कालीमठ का निवासी 22 वर्षीय सचिन राणा गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग पर घुमने गया था। इसी दौरान सेल्फी लेते हुए गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाने पर उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना रौली ग्वाड के आरसीएम के पास की बताई जा रही है। मृतक छात्रा टाटा स्ट्राइव रौली ग्वाड में होटल मैनेजमेंट का छात्र था। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

