खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राज्य स्तरीय अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता 10 से 12 दिसम्बर तक आयोजित की गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित ने बताया कि राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता अंडर-14 (बालक/बालिका) की मेजबानी इस वर्ष जनपद चमोली को मिली है। प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 दिसम्बर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सीईओ पुरोहित ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों से बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतिभागी छात्र-छात्राएं तीन दिनों तक विभिन्न मुकाबलों के माध्यम से अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!