खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को जनपद चमोली में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनिधम-2013 के अंतर्गत खाद्यान्न, पीएम पोषण योजना, आंगनबाडी पोषण आदि योजनाओं की निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यो की समीक्षा की।

उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी को पीएम पोषण योजना के अंतर्गत राशन किट का नियमित वितरण करने की बात कही। साथ ही खाद्यान्नों की गुणवता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता को शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला शिकायत निवारण अधिकारी और राज्य खाद्य आयोग के दूरभाष नंबरों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि मिड डे मील में बच्चों को जो खाद्यान्न परोसे जाते हैं, उसकी जानकारी भी बच्चों की दी जाए। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में मिड डे मील, कुकिंग गैस, पेयजल आपूर्ति, शौचायल के संबंध में भी जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव का डाटा शेयर करने के निर्देश दिए। जनपद में खाद्यान्न से जुडी शिकायतों का समय पर निस्तारण पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी जसवन्त सिंह कण्डारी ने एनएफएसए कार्डो की ऑनलाइन प्रगति के बारे में बताया कि एसएफवाई में 37497 कार्ड तथा पीएचएच में 44587 कार्ड अंत्योदय में 7051 कार्ड बनाए गए हैं। जनपद में 16 खाद्यान गोदाम है। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में 1323 विद्यालय सम्मिलित हैं योजना से 32453 छात्र लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद में 1078 आंगनबाडी केन्द्र हैं। सभी में खाद्यान वितरित किए जा रहें है। नन्दा गौरा योजना में 2602 लाभार्थी हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!