खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। पोखरी में राज्य स्थापना जयंती समारोह पर आंदोलकारी सम्मानित हुए। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। तहसीलदार सुधा डोभाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजी देवी एवं खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी द्वारा राज्य आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और टैगोर इंटर कॉलेज विनायकधार की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से किया गया।

राज्य आंदोलनकारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह खत्री ने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष बाद भी आंदोलनकारियों के सपने अधूरे हैं। सरकार जहां नेताओं की पेंशन और सुविधाएं बढ़ा रही है, वहीं आंदोलनकारियों को अल्प पेंशन में गुजारा करना पड़ रहा है।

तहसीलदार सुधा डोभाल ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखंड राज्य अस्तित्व में आया है। हमें उनके सपनों का समृद्ध उत्तराखंड बनाने के लिए मिलजुलकर कार्य करना होगा।

आंदोलनकारी आनंद सिंह राणा ने कहा कि सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में आज भी जनता परेशान है। रामप्रसाद सती और देवेंद्र राणा ने सरकार से आंदोलनकारियों के गुजारा भत्ते और सुविधाओं में वृद्धि की मांग की। ब्लॉक प्रमुख राजी देवी और जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह राणा ने कार्यक्रम में विचार व्यक्त किए। इस दौरान 35 राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख ऊषा देवी, दिव्या भारती, थाना अध्यक्ष देवेंद्र पंत, ब्लॉक उद्यान अधिकारी इंद्रजीत टम्टा, पूर्ति निरीक्षक पंकज खत्री, रणजीत बर्त्वाल, सुभाष चमोली, दिगपाल नेगी, देवेंद्र राणा, शिशुपाल बर्त्वाल आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!