देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

श्रीनगर। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आरम्भ हो चुकी है पर्यटकों के आगमन के साथ ही सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था पुलिस के लिए एक बड़ी चुनोती भी रहती है। जनपद पुलिस लगातार अपनी तैयारियों में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढवाल यशवन्त सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद पुलिस  सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा की तैयारियों मे जुटा हुआ है, यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दिनांक 07 मई 2022 को कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा यात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर बोर्ड रात्रि में चलने वाले वाहनों को दुर्घटना सम्भाव्य क्षेत्र, मार्ग संकरा होने की जानकारी के साथ पुराने तथा नए बोर्डों पर रंगाई पुताई कर आदेशात्मक जानकारी लिखी गई । सुरक्षित एवं सुगम यात्रा हेतु जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस कटिबद्ध है, चारधाम यात्रा मार्गों से जुडे हमारे सभी थाने एवं यातायात पुलिस, यात्रा को सफल बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास मे लगे हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!