खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के तहत 21 नवंबर को उपभोक्ताओं के लिए गोपेश्वर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है।

लीड बैंक चमोली के मुख्य प्रबंधक दान सिंह गर्ब्याल ने बताया कि अभियान के तहत एसएलबीसी देहरादून के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को गोपेश्वर में आयोजित शिविर में डीएफएस, आरबीआई, सेबी, आईआरडीएआई, पीएफआरडीए, आईईपीएफए तथा जिले की सभी बैंक शाखाएं, बीमा कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को उनके अनक्लेंम्ड जमा राशि/वित्तीय दावों के चैक प्रदान किए जाएंगे। बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले में ऐसे उपभोक्ताओं को जागरूक करना है जिनकी बैंक जमा राशि, बीमा पालिसियां, डिविडेंड,  शेयर, म्यूचअल फंड या अन्य वित्तीय संपत्तियां लंबे समय से अनक्लेंम्ड हैं तथा उन्हें एक ही स्थान पर त्वरित दावा निस्तारण की सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने उपभोक्ताओं से शिविर में प्रतिभाग की अपील की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *