खबर को सुनें

लोहाघाट: चंपावत जिले के पाटी विकास खंड के थुवा मौनी गांव निवासी जवान को आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। लोहाघाट के ऋषेश्वर घाट में आइटीबीपी 36वीं वाहिनी के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। चिता को उनके बड़े भाई ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वे अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।

जानकारी के अनुसार, 43 वर्षीय प्रकाश पुत्र लछी राम आसाम राइफल की 34वीं बटालियन में तैनात थे। 30 मार्च को वह छुट्टी लेकर घर आए थे। शनिवार की देर शाम उनके पेट और सीने में अचानक दर्द होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

जवान के निधन के बाद आज सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी चिता को उनके बड़े भाई महेश राम ने मुखाग्नि दी। वहीं जवान के निधन से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *