खबर को सुनें

सिमली (चमोली)। चमोली जिले के कार्णप्रयाग विकास खंड के सिमली के टटासू विद्यापीठ में कलश यात्रा के साथ रविवार को श्रीमद् भागवत् कथा का शुभारम्भ हुआ।

आचार्य ब्यास डा. प्रदीप सेमवाल ने प्रवचन करते हुए भागवत् के महात्म्य पर  प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत् कथा के आयोजन व श्रवण करने से क्षेत्र में सुख मृद्धि और आरोग्यता बनी रहती है। आचार्य शिवा भट्ट, आचार्य चन्द्र मोहन थपलियाल, आचार्य डा. दामोदर चमोली, आचार्य मनोज कोठियाल, पं. दिवस्पति खंडूडी, पं. नन्दकिशोर नन्दी खंडूडी ने स्वस्ति वाचन कर पंचांग पूजा व भजन कीर्तन कर सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया।

इस अवसर पर गुड्डी देवी, गोवर्धन प्रसाद डिमरी, राजेश प्रसाद सती, अयोध्या प्रसाद सती, भाष्करानन्द डिमरी, रवीन्द्र खंडूडी, माहेश्वर थपलियाल, भगवती प्रसाद, भालचन्द्र डिमरी, अजय डिमरी, परमानन्द डिमरी, विजयराम डिमरी, हर्षवर्धन डिमरी, मुकेश डिमरी, सुबोध डिमरी आदि मौजूद रहे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!