खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। श्री बदरीविशाल के क्षेत्र रक्षक  घंटाकर्ण महावीर माणा घन्याल  मंदिर के कपाट रविवार को पूजा विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है। इसके साथ ही श्री घंटाकर्ण महावीर की तीन दिवसीय जैठ पुजै भी शुरू हो गई है।

कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत पहले भगवान विश्वकर्मा मंदिर के कपाट खुले। उसके बाद श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना के बाद पुराने मंदिर से भगवान श्री घटाकर्ण जी की प्रतिमा को को समारोह पूर्वक माणा गांव स्थित मंदिर में विराजमान किया गया। इसके साथ ही देश  के प्रथम गांव माणा स्थिति भगवान श्री घंटाकर्ण मंदिर  के कपाट इस यात्रा वर्ष हेतु खुल गये।

इस अवसर महिला मंगल दल द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया तथा  परंपरागत नृत्य का आयोजन हुआ।  प्रसाद वितरण पश्चात भंडारा भी आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में  स्थानीय श्रद्धालु एवं  तीर्थयात्री भगवान घंटाकर्ण मंदिर में दर्शन को पहुंचे।

इस मौके पर ग्राम प्रधान पीताम्बर मोल्फा,  श्री घंटाकर्ण के पश्वा आशीष कनखोली, मंगलेश्वर पश्वा रघुवीर सिंह, विश्वकर्मा पश्वा दिलबर, पूजा समिति अध्यक्ष जगदीश रावत, उपाध्यक्ष गुमान सिंह बड़वाल, सरपंच रघुवीर सिंह परमार, मोहन सिंह मोल्फा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बड़वाल, कुंदन सिंह टकोला, भगत सिंह टकोला, जगवीर परमार, केसर सिंह रावत, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!