खबर को सुनें

देहरादून। ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक को नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से बच्ची का शारीरिक शोषण कर रहा था। उसके विरुद्ध दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह भाटी के अनुसार क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नौ साल की बेटी  ट्यूशन पढ़ने के लिए एक टीचर के घर जाती थी। बीती 17 फरवरी को बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की और ट्यूशन नहीं गई। अगले दिन बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। उसे चेकअप के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से लौटने के बाद बच्ची ने मां को बताया कि ट्यूशन टीचर  लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ उसे धमकी भी देता था कि इस बारे में किसी को बताया तो परिवार समेत जान से मार देगा। उन्होंने बताया कि बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण करवाने पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। जिसके बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!