गोपेश्वर (चमोली)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय स्तर पर आलोक परमार ने 80 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, रिया नेगी ने 79.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा प्रीति रावत ने 78.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कुल 19 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 94 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय ने यह सफलता प्राप्त की है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

