खबर को सुनें
  1. मसूरी। पर्यटकों की एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाल पुलिस सिविल अस्पताल में कराया। घटना देहरादून में मसूरी के समीप भट्टा गांव के पास हुई।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हुए देहरादून जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि मसूरी मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरफ टीम रेस्क्यू के लिए घटनास्थल रवाना हुई। तत्काल लगभग सौ मीटर गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर वाहन तक पहुंच कर एसडीआरएफ टीम द्वारा सभी घायलों को स्ट्रेचर पर मुख्य मार्ग तक लाकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वाहन के अंदर सात लोग सवार थे।

वाहन सवार सभी लोग देहरादून से मसूरी घूमने जा रहे थे तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।घायलों की पहचान नरेश जैन 68 वर्ष, अनुभव जैन 28 वर्ष ,सुधा जैन, 50 वर्ष, मेघा जैन उम्र 28 वर्ष देवाक जैन 2 वर्ष, ज्ञामब उम्र 30 वर्ष और कमाल खान की पहचान चालक के रूप में हुई है। सभी निवासी कायमगज फर्रूखाबाद उत्तर प्रदेश बताये जा रहे हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!