खबर को सुनें

महिला व बालक के मिले शव

बागेश्वर।  दोहरे हत्याकांड के बाद सनसनी फैल गई। एक ही जगह कुछ फासले पर एक महिला और बालक की लाश मिलने से गांव में दहशत फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि ये शव मां बेटे के हो सकते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबर सोमवार की है। ग्रामीणों को कुमांऊं के बागेश्वर जिले के पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतका के पेट में चाकू के निशान हैं। उसका चेहरा पत्थरों से बेरहमी से कुचला गया है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है।

महिला का शव मिलने के कुछ घंटों के बाद ही एक लगभग 9 साल के बालक शव भी ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला, उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बालक का शव भी बरामद किया गया। उसके शरीर पर कोई निशान नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि शव मां बेटे के भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। दोनों शवों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने मौके से एक चाकू भी बरामद किया। पुलिस जांच में जुटी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!