खबर को सुनें

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के कोतवाली लक्सर क्षेत्र स्थित हरे कृष्ण मंदिर वाली गली में एक स्क्रैप कारोबारी के चौकीदार की हत्या से सनसनी फैल गई। सोमवार को दुकान में ही उसका शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों ने ही चौकीदार की हत्या की होगी। सोमवार सुबह दुकान मालिक विनोद ने अपनी दुकान का शटर उठाया तो चौकीदार मुकेश का शव देखकर उसके होश उड़ गए। मुकेश मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है। मुकेश कई सालों से लक्सर में स्क्रैप कारोबारी की दुकान में रह रहा था। सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दुकान में अलमारी के दरवाजे खुले हुए हैं और सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा है।

आशंका है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान चौकीदार की हत्या की गई होगी। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *