खबर को सुनें

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के पैतृक गांव पंचूर समेत उनके पैत्रृक घर में सुरक्षा व्यवस्था को बढा दिया गया है। सीएम योगी आदित्यानाथ की मॉ और सीएम योगी के भाई और बहन इस पैतृक घर में रहते हैं जो कि पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाक में स्थित है । बताते चलें कि प्रयागराज की घटना के बाद पुलिस प्रशासन अर्लट मोड पर है उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में माफिया आतिक अहमद और उसके साथी की हत्या होने के बाद से ही यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ के परिवार को एसएसपी के निर्देशों पर कडी सुरक्षा दी गई है घर के बाहर पुलिस के पुख्ता इंतजाम हैं

एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि यमकेश्वर क्षेत्र के साथ ही साथ जिले के समस्त थाना प्रभारियों को भी अर्लट मोड पर रखा गया है जिले के बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद रखने के निर्देश एसएसपी ने पुलिस टीम दिए हैं जिससे उक्त घटना के बाद संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा सके, एसएसपी ने समस्त थाना प्रभारियों को पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश भी दिये हैं एसएसपी ने बताया की प्रयागराज की घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन अर्लट मोड पर है।
बाईट-श्वेता चौबे (एसएसपी पौड़ी)

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!